दोस्तों, जैसा की इस लेख के पूर्व स्वयं द्वारा लिखे लेखों में मैंने मानवीय जीवन
के उस स्त्रोत से व्याख्या शुरू की है जहां से जीवन की संभावना का विकास होना शुरू
हुआ था और जो आज एक लंबे सफर को तय करते हुए यहाँ तक आ पहुंची है, बस इसी परिचर्चा को हमें और आगे लेकर जाना है|
दोस्तों
इस पृथ्वी की सबसे बड़ी विशेषता ये है कि इस पर आदिकाल से आजतक मनुष्यों के रहने
योग्य भू क्षेत्रों में अनेकों बदलाव दर्ज किए गए हैं और मौजूदा स्थिति तक पहुँचने
में दुनियाई मानचित्र पर अंकित देशों को अपनी परिसीमाओं के आधार पर एक लंबी journey करनी पड़ी है, तो आइये अब हम अपनी Journey of World के इस अंक में पूरी
दुनिया में अविस्थित देशों के बारे में जानकारी प्राप्त करते हैं, साथ ही इनसे जुड़े रोचक सफ़रनामे पर भी एक नजर डालते हैं|
वर्तमान
समय पर दुनिया के मानचित्र पर कुल 195 देश अंकित हैं और इन देशों में रहने वाले
लोग अपने-अपने निवास स्थान पर रहते हुए अपने जीवन की यात्रा पूरी कर रहे हैं और
इन्हीं देशों से जुड़े सभी तथ्यों से मैं आपको Journey of World के आगे आने
वाले अंकों में अवगत कराती रहूँगी, लेकिन उससे पूर्व
आइये क्षेत्रफल के आधार पर ये जान लेते हैं कि हमारी दुनिया में कुल कितने देश हैं, जिनमें से Top 10 निम्न हैं:
1.
रूस (Russia): 17,098,242 वर्ग किलोमीटर
के क्षेत्रफल वाला रूस दुनिया का सबसे बड़ा देश है|
2.
कनाडा (Canada):
महाअमेरिका का ये सबसे बड़ा देश क्षेत्रफल के आधार पर दुनिया के
दूसरे नंबर का देश है|
3.
चीनी जनवादी
गणराज्य: कुल 9,596,961 क्षेत्रफल वाला ये देश
एशिया में स्थित देशों में सबसे बड़ा देश है|
4.
संयुक्त राज्य
अमेरिका क्षेत्रफल के आधार पर संयुक्त राज्य अमेरिका को दुनिया में चौथे नंबर का
देश होने का दर्जा प्राप्त है|
5.
ब्राज़ील: 8,514897
वर्ग किलोमीटर के क्षेत्रफल वाला ये देश दक्षिण अमेरिका और दक्षिणी
गोलार्ध में सबसे बड़ा देश है|
6.
ऑस्ट्रेलिया:
ऑस्ट्रेलिया का कुल क्षेत्रफल 7,741,220 वर्ग किलोमीटर का है और ये ओसिनिया का सबसे बड़ा सीमाहीन देश है और
दक्षिणी गोलार्ध में संपूर्णतः स्थित होने वाला सबसे विशाल देश है|
7.
भारत: 3,287,263
वर्ग किलोमीटर क्षेत्रफल वाला भारत दुनिया के शीर्ष 10 बड़े देशों
में से एक है|
8.
अर्जेंटीना: 2,780,400
वर्ग किलोमीटर क्षेत्रफल वाला ये देश दुनिया में आठवें नंबर का बड़ा
देश है|
9.
कज़ाकिस्तान: 2,724,900
वर्ग किलोमीटर क्षेत्रफल वाला ये देश सबसे बड़ा रुद्द देश है|
10. दोस्तों ऊपर प्रदर्शित देशों में
जीवन यात्रा अविराम रूप से जारी है अर्थात मनुष्य इन भिन्न-भिन्न देशों में निवास
कर रहा है और इतना ही नहीं वह अपने देश से दूसरे देश की भी यात्रा करता आया है, जिसके चलते यात्राओं के संस्मरण से मिले ज्ञान के द्वारा विविधता का
ज्ञान प्राप्त करता है| दुनिया भर के देशों से जुड़े कुछ रोचक
तथ्य:
· यूं तो 2018 के आंकड़ों के अनुसार दुनिया भर में कुल 195 देश हैं, जिनमें संयुक्त राष्ट्र संघ ने 193 को मान्यता दी है, वेटिकन सिटी और ताइवान को मान्यता नहीं मिली है|
· वहीं दूसरी ओर इन आकड़ों में उतार-चढ़ाव भी दर्ज किए गए हैं, जिनके अनुसार दुनिया भर में 196 देश हैं और ताइवान और वेटिकन सिटी के साथ
ही फिलिस्तीन को भी मान्यता नहीं मिली है|
· कुछ अन्य जानकारियों के आधार पर दुनिया भर में कुल 240 देश हैं, लेकिन मात्र 195 देशों को ही मान्यता प्राप्त है|
· क्षेत्रफल के आधार पर दुनिया के सबसे बड़े देश होने का तमगा रूस के पास
है, तो वहीं सबसे छोटा देश होने का गौरव वेटिकन सिटी के
पास है|
दोस्तों
तो ये है हमारे विश्व की Journey जिसपर हम आगे
के अंकों में जाते रहेंगे|

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें