हमने आपसे ये वादा किया था कि Journey of World के प्रत्येक अंक द्वारा हम आपको पूरी दुनिया की सैर कराएंगे। तो अपने इसी वादे को पूरा करते हुए आज कि अपनी इस Journey में हम चलेंगे एक और नए देश की ओर , जहाँ के सांबा नृत्य ( Dance) और फुटबाल ने पूरी दुनिया में लोकप्रियता हासिल की है। जी हाँ दोस्तों , अब तक तो आप समझ ही गए होंगे कि आज की हमारी इस Journey का जो स्टेशन है वो है दुनिया के बड़े लोकतान्त्रिक देशों में शामिल दक्षिण अमेरिकी देश “ब्राज़ील” जिसकी सीमाएं 8 , 515 ,767 वर्ग किलोमीटर में विस्तृत होकर इसके क्षेत्रफल के अनुसार यदि दुनिया का पांचवां बड़ा देश बनाती है तो दूसरी ओर जनसंख्या के हिसाब से भी ये देश लगभग 210 ,147,125 करोड़ की आबादी संभाल कर विश्व में छठाँ स्थान रखता है। दोस्तों , हमारे देश के 71वें गणतन्त्र दिवस पर बतौर मुख्य अतिथि आमंत्रित किए गए ब्राजीलीयन राष्ट्रपति “जेयर बोलसोनारो” की अजीबोगरीब गतिविधियाँ इस राष्ट्र को भले ही सुर्खियों में बनाए हुए है बावजूद जंतुओं और वनस्पतियों की बहुविविधता से ज...
Journey of World की इस यात्रा में अगला स्टेशन है कनाडा जिसकी रोचकता दुनियाँ की सैर पर निकले लगभग हर एक सैलानी को अपनी ओर आकर्षित करती है | ऐसा क्या है इस देश में जो ये सभी को अपनी ओर आकर्षित कर रहा है , इस रहस्य से पर्दा आज हम अपने इस आर्टिकल के माध्यम से उठाएंगे लेकिन इससे पहले आइये दोस्तों दुनियाँ के इस महत्वपूर्ण और रंग-बिरंगे देश के बारे में कुछ बेसिक जानकारियाँ प्राप्त कर लेते हैं | दोस्तों , कनाडा दुनियाँ के नक्शे पर अंकित दूसरा सबसे बड़ा देश है , जो दुनियाँ के सबसे बड़े देश रूस की तुलना में ही केवल छोटा है | दोस्तों , कनाडा उत्तरीय अमेरिकी प्रायद्वीप में स्थित एक ऐसा देश है जिसमें कुल 10 प्रांत और 3 केंद्र शासित प्रदेश हैं और जिसका कुल क्षेत्रफल 99.8 लाख वर्ग किलोमीटर है , इतना ही नहीं दुनियाँ के विकसित देशों में शुमार कनाडा की प्रति व्यक्ति आय विश्व स्तर पर दूसरे स्थान पर है और मानव सूचकांक में ये देश नौवें स्थान पर आता है , तो आइये इन खूबियों से भरे इस देश से जुड़े कुछ और रोचक तथ्यों के बारे में जानते हैं: 1. कनाडा , रूस के बाद दुनियाँ का दूसरा सबसे...