सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

Journey of world का तीसरा station: चीन


दोस्तों, जैसा कि मैंने आपसे ये वादा किया था कि मैं आपको Journey of world के अपने इस सफर में अनेकों देशों की यात्रा पर ले चलूँगी साथ ही इन देशों से जुड़ी उन रोचक बातों को भी आपसे share करूंगी जिसके बारे में शायद अभी तक आप वाकिफ न हों, तो दोस्तों बस अपने उसी वादे को पूरा करते हुए आज मैं आपको ले चलूँगी चीन की journey पर, दोस्तों मेरे इस article के लिखे जाने के समय चीन दुनियाँ भर में corona virus की  birth country होने के चलते सुर्खियों में बना हुआ है और इन सुर्खियों के radar पर है चीन का Wuhan शहर| खैर! ये तो है मौजूदा दौर की कहानी बावजूद इसके ये देश आज दुनियाँ के नक्शे में अपनी एक अलग पहचान रखता है और इस देश को और करीब से जानने की इच्छा हर traveller का सपना होता है, तो दोस्तों, आइये जानते हैं दुनियाँ के इस important travel destination से जुड़े कुछ रोचक तथ्यों के बारे में जो हमारी खोज को न केवल दिलचस्प बनाते हैं बल्कि हमारे लिए काफी ज्ञानवर्धक जानकारियाँ जुटाने का भी माध्यम बनते हैं|

 

चीन और उससे जुड़े कुछ रोचक तथ्य

1.   दोस्तों, चीन एशिया के दक्षिण-पूर्व में स्थित दुनियाँ के बड़े देशों में शुमार सर्वाधिक आबादी वाला वो देश है जिसे people’s republic के नाम से भी जाना जाता है जिसके इस जनवादी गणराज्य की स्थापना 1 अक्टूबर 1949 में हुई| यहाँ दोस्तों आपको एक बात आपकी जानकारी के लिए बता दूँ कि चीन में गणतन्त्र की स्थापना 1912 में हुई जो क्विंग राजवंश के कमजोर पड़ने की वजह से संभव हो सका था|

2.   दोस्तों मौजूदा दौर में जहां धर्म को लेकर अनेकों प्रश्न उठाए जाते हैं वहाँ चीन दुनियाँ का ऐसा देश है जहां की 91% आबादी बौद्ध धर्म का पालन करती है|

3.   चीन का क्षेत्रफल लगभग 96,41,144 वर्ग किलोमीटर है जो चीन को क्षेत्रफल के हिसाब से भी दुनियाँ का तीसरा सबसे बड़ा देश बनाता है|

4.   इस विशाल देश की राजधानी होने का दर्जा Beijing को प्राप्त है जिसे पूर्व में दादू यांचिंग और बीपिंग के नाम से भी दुनियाँ भर में जाना जाता था|

5.   दोस्तों, जिस चीन शब्द से इस देश को पूरी दुनियाँ में पहचान मिली उसका मूल किन राजवंश से जोड़ा जाता है यहाँ पर दोस्तों कुछ रोचक घटनाक्रम भी संदर्भित किए जाने योग्य है जैसे चीनियों का खुद को चंगक्यूह के नाम से सम्बोधन करना और उसी के चलते भारत और फारस के लोगों द्वारा चीन को चीन  कहकर बुलाया जाना और दूसरा ये कि सन् 1555 में प्रथम बार मार्कोपोल द्वारा पश्चिमी देशों से “चीन” शब्द का प्रथम परिचय का कराया जाना|  

6.   दोस्तों, चीनी सभ्यता को दुनियाँ की पुरानी सभ्यताओं में से एक माना जाता है और कहा जाता कि ये चीनी सभ्यता लगभग 6 हजार ईसा पूर्व से चली आ रही है और शायद यही कारण है कि चीन की चीनी भाषा को भी संसार की प्राचीनतम लिखित भाषाओं में से एक माना जाता है|

7.   दोस्तों प्राचीनकाल में चीन से आने वाले चीनाशुंक नाम के रेशमी कपड़े के चलते भारत में चीन की प्रसिद्धि कायम रही|

8.   चीन को पूरी दुनियाँ भर में “फूलों के देश” के नाम से भी जाना जाता है जो चीन को प्रकृति से मिली नैसर्गिक खूबसूरती का अनुपम उदाहरण प्रस्तुत करता है| 

9.   चीन के राष्ट्रीय ध्वज को 1949 में अपनाया गया था और जैसा कि हमें मालूम है इस ध्वज का लाल होना एक ओर जहां क्रांति का प्रतीक है वही ध्वज पर बना बड़ा सितारा चीन में कायम साम्यवाद को  प्रदर्शित करता है और ध्वज पर छपे छोटे stars वहाँ की आबादी का नेतृत्व करते हैं |

10. दोस्तों, चीनी भाषा के अतिरिक्त चीन में बोली जाने वाली अन्य भाषाओं में मंदारिन, वू, यू मिनबेई, हक्का, गणन, जियांग, मिनान शामिल हैं, इनके अलावा चीन के एक बड़े तबके के लोग English बोलने में भी सक्षम हैं|

11. दोस्तों, अगर चीन की बात करें और चीन की दीवार का जिक्र न हो तो कुछ अधूरा सा लगता है| पूरी दुनियाँ में चीन की पहचान बन चुकी ये दीवार मानव निर्मित है और जिसकी लंबाई निर्माणावस्था से लगभग 8,850 किलोमीटर बताई गयी है|

12. दुनियाँ का सबसे बड़ा पर्वत Mount Everest यूं तो नेपाल में स्थित है लेकिन इसका कुछ हिस्सा चीन में भी आता है और इसी के चलते चीनी लोग Mount Everest Qomolangma कहकर बुलाते हैं जिसका शाब्दिक अर्थ है पृथ्वी की मातृ देवी|

13. यही नहीं दोस्तों, चीन की तरक्की का लोहा मानती दुनियाँ को चीन ने अपना दम-खम 2008 में हुए Beijing Olympic खेलों में दिखाया जो अब तक के इतिहास का सबसे महंगा Olympic खेल था जिसपर चीन ने लगभग 40 अरब डॉलर खर्च किए थे|

14. दोस्तों, Corona virus के चलते चीन के Wuhan शहर की मीट मंडी का अब पता तो पूरी दुनियाँ को चल गया बावजूद इसके यहाँ के लोग पहले से ही लगभग 40,00,000 बिल्लियाँ हर साल खाने के लिए प्रयोग में लाते रहे हैं|

15. दोस्तों, पूरी दुनियाँ में table tennis के नाम से मशहूर चीनियों का ping pong खेल वहाँ का सबसे लोकप्रिय खेल कहलाता है|

16. चीन में सोशल sites पर ban है|

17. चीनी लोग धूम्रपान भी ज्यादा करते हैं वहाँ लगभग 50,000 सिगरेट/सेकंड उपयोग में लाई जाती है|

18. दोस्तों, चीन की सबसे रोचक बात ये है कि यहाँ की कानून प्रक्रिया के तहत अमीर लोग अपने गुनाहों

के लिए गरीबों को जेल भेज सकते हैं|

19. चीनी लोग अच्छी fitness को पाने के लिए सोना पसंद करते हैं| 

20. चीन के बारे में पूरी दुनियाँ में famous एक और बात है कि वहाँ पैदा होने वाला हर तीसरा बच्चा अगर विकलांग है तो सबसे ज्यादा जुड़वा बच्चे भी वहीं होते हैं|

21. तीर-कमान का प्रथम प्रयोग चीन में ही किया गया था इस तथ्य की प्रामाणिकता हालांकि proven नहीं है बस ये कुछ एक विश्व इतिहासकारों का मानना है| 

22. चीन के Shanghai शहर में लाल रंग की car खरीदने पर जेल की सजा का प्रावधान है|

23. चीन को ही Football, कागज, बारूद, कम्पास, मुद्रण, Ice Cream और Noodle के खोज कर्ता का भी खिताब प्राप्त है|

24. दोस्तों, चीन द्वारा वहाँ के विकास के लिए 2011 से 2013 के बीच इतनी cement use की गयी जितनी दुनियाँ के super power अमेरिका ने पूरी 20वीं सदी में नहीं की|

25. दोस्तों, किसी भी देश में travelling का आनंद हमें तभी आता है जब वो जगह काफी खूबसूरत हो और ऐसा ही कुछ है दुनियाँ के सबसे सुंदर शहरों में सर्वोच्च चीन के Yangshuo शहर का|

26. दोस्तों, पूरी दुनियाँ में चीन को सर्वाधिक आबादी वाला देश माना जाता है और जिसका एक छोटा सा उदाहरण है वहाँ के लगभग 3 करोड़ लोगों का 5 by 5 फिट के गुफा जैसे घरों में निवास करना|

27. चीन को पूरी दुनियाँ में तरक्की पसंद देशों में से एक माना जाता है और उसकी इस तरक्की का खामियाजा पूरी दुनियाँ अकेले चीन द्वारा 29% वायु प्रदूषण उत्सर्जित किए जाने से प्राप्त करती है|

28. दोस्तों, अब आपको चीन से जुड़ी एक और रोचक बात बताती हूँ जिसे जानना हर traveller के लिए जरूरी है; चीन के लोग चिड़ियाँ के घोसले का सूप पीने के शौकीन होते हैं और जिसके लिए वो लगभग डेढ़ लाख तक की कीमत चुका सकते हैं|

29. चीन में लोगों के बीच Internet को लेकर इस हद तक दीवानगी है की उन्हें इससे पीछा छुड़ाने के लिए medical कैंपों की सुविधा मुहैया कराई जाती है|

30. दोस्तों, चीन के लोग न केवल खाने के शौकीन हैं बल्कि उनके बीच branded companies के Gadget खरीदने को भी लेकर काफी दीवानगी देखी जाती है और जिसका सबसे बड़ा उदाहरण है Apple के electronics Gadgets को खरीदने के लिए चीनियों का अपनी Kidney तक को बेच देना|

31. दोस्तों, हालांकि पूरी दुनियाँ चीनियों के तकनीकी हुनर से अक्सर प्रभावित हो जाती है लेकिन बावजूद इसके चीनी लोग अपनी तकनीकों को खुद तक सीमित रखकर दुनियाँ के सामने चीन को रहस्यमयी बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते जिसका सटीक उदाहरण है चीन के लोगों का खुद का search engine होना और दुनियाँ के नामचीन platforms से उनकी ना मौजूदगी|

दोस्तों इसके अलावा इस देश से जुड़े और भी अनेकों रोचक तथ्य मौजूद हैं मसलन दुनिया के सबसे cute animal panda का घर होना आदि लिहाजा इस विशाल देश से जुड़े इन दिलचस्प जानकरियों को शब्दों में समेट पाना उतना आसान नहीं फिर भी दोस्तों आपकी इस दोस्त ने कोशिश बहुत की और अब अपने इस दोस्त को अगला अंक लेकर आने के लिए इजाजत दीजिये और बने रहिए journey of world की इस journey के साथ...  

 https://journey-of-world.blogspot.com/2020/08/Facts-of-Canada.html

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सौरमण्डल: हमारी पृथ्वी की उत्पत्ति का अगला चरण

जैसा कि Journey of world के पिछले लेख में मैंने आपसे चर्चा की थी पृथ्वी खोज से जुड़े उस अस्तित्व की जिसका पहला पड़ाव था ब्रह्मांड , परंतु अपने सून्य आकार और ग्रीशमता के चलते हुए विस्फोट ने इस विखंडित कर दिया और निर्माण किया अन्तरिक्ष( Space) और आकाशगंगाओं ( Galaxies) का , लेकिन इसके तापमान और घनत्व में आयी कमी ने गुरत्वाकर्षण बल ( Gravitational force) और विधयुत चुम्बकीय बलों( Electro-Magnetic forces) के साथ जब अन्य बलों का उत्सर्जन किया तो बना हमारा सौरमण्डल , जिनमें असंख्य तारे , गृह व उपग्रह , आदि स्थित हैं और इन्हीं में से एक है – हमारी पृथ्वी , जो ग्रहों के श्रेणी में आती है और दूसरा है सूर्य जो तारों के श्रेणी में आता है और पृथ्वी पर हमें जीवन भी देता है , साथ ही सौरमण्डल का मुखिया भी होता है , जिसके चारों ओर अनेकों ग्रह( Planet), धूम-केतू( Comet), छुद्र ग्रह( Asteroids), उल्का( Meteor) और आकाशीय पिंड चक्कर लगाते हैं और इनका यही समूह सौरमण्डल कहलाता है | आइये तो अब जानते हैं , इस सौरमण्डल की सबसे प्रमुख ग्रह , पृथ्वी के बारे में , जिसपर हम निवास करते हैं औ...

Journey of World का पहला स्टेशन: रूस

दोस्तों , आज हम Journey of world के इस अंक में दुनिया के सबसे बड़े देश “ रूस” के बारे में बात करेंगे और साथ ही इस देश से जुड़ी कुछ रोचक बातों को जानेंगे जिनसे हम में से अधिकतर लोग अंजान हैं | दोस्तों , रूस , यूरोप और उत्तर एशिया में स्थित एक विस्तृत क्षेत्रफल वाला देश है , जिसे क्षेत्रफल के आधार पर दुनिया का सबसे बड़ा देश माना गया है , इतना विशाल देश होने के बावजूद रूस की जनसंख्या विश्व में सातवें स्थान पर है , जिसके कारण रूस का जनसंख्या घनत्व सबसे कम है | रूस की अधिकांश जनसंख्या इसके यूरोपीय भाग में बसी है और इसकी राजधानी होने का गौरव मास्को को प्राप्त है , साथ ही रूस की मुख्य भाषा रूसी है | रूस आज दुनिया के शक्तिशाली देशों के श्रेणी में आता है और इसका अतीत भी काफी गौरवमयी है , जहां प्रथम विश्व युद्ध तक ये एक साम्यवादी देश था और पूरी दुनीया को इसी ने साम्य वाद की सौगात दी थी , लेकिन द्वितीय विश्व युद्ध के बाद सोवियत संघ एक प्रमुख सामरिक और राजनीतिक शक्ति बनकर उभरा , जिसके चलते अमेरिका के साथ इसकी प्रतिस्पर्धा ने के लंबे समय तक पूरी दुनिया को छकाया | 1980 के दसक से आयी ...

Journey of world का चौथा station: अमेरिका

  दोस्तों , ये है Journey of World, जिसमें आज हम travel करेंगे दुनियाँ के सबसे शक्तिशाली कहे जाने वाले देश संयुक्त राज्य अमेरिका ( USA) का , जो यूं तो राष्ट्रपति Donald Trump के बेबाक बयानों के चलते पिछले 4 वर्षों से विश्व पटल पर हमेशा सुर्खियों में बना हुआ था लेकिन इधर कुछ महीनों से या यूं कहें COVID-19 के बाद वहाँ जो कुछ हो रहा है वो इस देश के लिए वाकई असहनीय है ; पहले तो COVID-19 के चलते लाखों लोगों की मौत और उसके बाद अश्वेत नागरिक George Floyd की पुलिस अधिकारी द्वारा बेरहमी से की गई हत्या और उसके बाद भड़की हिंसा जिसमें लगभग 5 लोगों ने अगर अपनी जान गंवाई तो अरबों की संपत्ति के नुकसान के साथ अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump तक को पहली बार White House के सुरक्षित बंकर में पहुंचाना पड़ा। इतना सबकुछ हो जाना दुनियाँ को आश्चर्य में डाल रहा है कि आखिर अमेरिका में हो क्या रहा है , बावजूद इन तात्कालिक घटनाक्रमों के अमेरिका ने दुनियाँ के सामने अपनी Superpower की छवि बरकरार रखते हुए 31 May 2020 को SpaceX - NASA का joint venture: Demo2 mission launch कर एक नया इतिहास ...