सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

Journey of world का पांचवां station: ब्राज़ील

ब्राज़ील

हमने आपसे ये वादा किया था कि Journey of World के प्रत्येक अंक द्वारा हम आपको पूरी दुनिया की सैर कराएंगे। तो अपने इसी वादे को पूरा करते हुए आज कि अपनी इस Journey में हम चलेंगे एक और नए देश की ओर, जहाँ के सांबा नृत्य (Dance) और फुटबाल ने पूरी दुनिया में लोकप्रियता हासिल की है।

जी हाँ दोस्तों, अब तक तो आप समझ ही गए होंगे कि आज की हमारी इस Journey का जो स्टेशन है वो है दुनिया के बड़े लोकतान्त्रिक देशों में शामिल दक्षिण अमेरिकी देश “ब्राज़ील” जिसकी सीमाएं 8,515,767 वर्ग किलोमीटर में विस्तृत होकर इसके क्षेत्रफल के अनुसार यदि दुनिया का पांचवां बड़ा देश बनाती है तो दूसरी ओर जनसंख्या के हिसाब से भी ये देश लगभग 210,147,125 करोड़ की आबादी संभाल कर विश्व में छठाँ स्थान रखता है।

दोस्तों, हमारे देश के 71वें गणतन्त्र दिवस पर बतौर मुख्य अतिथि आमंत्रित किए गए ब्राजीलीयन राष्ट्रपति “जेयर बोलसोनारो” की अजीबोगरीब गतिविधियाँ इस राष्ट्र को भले ही सुर्खियों में बनाए हुए है बावजूद जंतुओं और वनस्पतियों की बहुविविधता से जुड़ी संपन्नता इस राष्ट्र को ऐसा बहुत कुछ देती है जो दुनिया की सैर पर निकले लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र है।

तो आइये उन रोचक तथ्यों से अवगत होते हैं जो ब्राज़ील को टूरिस्टों के नज़रिये से खास बनाते हैं:

1.      सन् 2019 में चीन के Wuhan शहर से शुरू हुई Corona महामारी ने अमेरिका और भारत जैसे बड़े लोकतान्त्रिक देशों के अलावा जिस तीसरे लोकतान्त्रिक देश में सबसे ज्यादा तबाही मचाई वो राष्ट्र है “ब्राज़ील” जहाँ राष्ट्रपति प्रणाली के साथ सरकार का जो रूप है वो है लोकतान्त्रिक संघीय गणराज्य जिसे 4 वर्षों के लिए चुना जाता है।

2.      “ब्राज़ील” की उत्पत्ति ब्राज़ीलवुड” पुर्तगाली शब्द से हुई है जो कि उस पेड़ से आता है जो ब्राज़ील की तटों पर बहुतायत में पाये जाते हैं।

3.      औपनिवेशिक विस्तारवाद के प्रभाव से ये दक्षिण अमेरिकी देश भी अछूता नहीं रहा। यहाँ लगभग 1550 से 1640 के मध्य पुर्तगाली बस्तियों का विकास होना शुरू हुआ जिन्होने ब्राज़ील को “Terra Do Santa Cruz” (LAND OF HOLY CROSS) का आधिकारिक नाम दिया, जिसे बाद में व्यापारियों ने “Terra Do Brazil” कर दिया।

4.      ब्राज़ील का एक देश के रूप में आधिकारिक जन्मदिन 7 सितंबर 1822 को माना जाता है। ये वही दिन है जब पुर्तगाली राजकुमार Pedro ने पुर्तगाल वापस लौटने से मना कर दिया और इस घटना के लगभग एक महीने बाद Dom Pedro Royal टाइटल के साथ खुद को ब्राज़ील का emperor घोषित कर दिया। ब्राज़ील का ये राजतंत्र 1889 में उसकी आजादी की घोषणा तक जारी रहा।

5.      ब्राज़ील के national flag की कहानी भी काफी रोचक है। इसमें मौजूद हरा रंग ब्राज़ील के जंगलों को दर्शाता है तो पीला रंग वहाँ के खनिज सम्पदा का गुणगान करता है। Flag के मध्य में बना नीला circle और star 15 नवंबर, 1889 की उस सुबह का संकेत देते हैं जब ब्राज़ील आज़ाद हुआ था।

6.      ब्राज़ील की पहली राजधानी Rio De Jenerio हालांकि लंबे समय तक इसकी राजधानी बनी रही लेकिन सुरक्षा के पैमाने पर फिट न बैठने के कारण 1960 में इसे बदलकर देश के बीचो-बीच योजना से बसाये गए शहर Brasilia को इसकी राजधानी बनने का मौका मिला, जो आजतक जारी है।

7.      ब्राज़ील का राष्ट्रीय पेय पदार्थ CAIPIRINHA है जो गन्ने से बनी एक तरह की शराब होती है।

8.      ब्राज़ील क्रैक कोकीन का विश्व में सबसे बड़ा बाज़ार है।

9.      ब्राज़ील का राष्ट्रीय व्यंजन FEIJOADA है जो black beans से बनाया जाता है।

10.  ब्राज़ील पहला दक्षिण अमेरिकन देश है जिसने 1980 के दशक में पहली बार महिलाओं को सेना में शामिल किया था।

11.  कई रंगों से सजे देश ब्राज़ील को प्रकृति ने जो सबसे अनमोल खजाना दिया है वो हैं Amazon के वर्षा वन जो विश्व में सबसे बड़े मीठे पानी के स्त्रोत हैं। यही नहीं ये विश्व की 1/3 oxygen भी उपजाते हैं।

12.  पूरी दुनिया को फुटबाल के आकर्षण में बांधने वाले ब्राज़ील ने Pele के नाम से मशहूर Edson Arantes do Nascimento से  संसार का परिचय कराया।

13.  प्राकृतिक संसाधनों  के धनी ब्राज़ील का राष्ट्रीय पक्षी MACAW तोता है।

14.  ब्राज़ील पिछले 150 साल से दुनिया का सबसे बड़ा कॉफी उत्पादक देश बना हुआ है।

15.  ब्राज़ील दुनिया का एक ऐसा देश है जहाँ अपराध दर काफी ज्यादा है। इसलिए इस देश की यात्रा करने वालों को सावधानी और सतर्कता का काफी ध्यान रखना चाहिए।

16.  ब्राज़ील शिक्षा को काफी महत्व देता है। इसका अंदाजा इसी बात से लगता है कि यहाँ जेलों में रहने वाले कैदी किताबें पढ़कर अपनी सजा कम करवा सकते हैं।

17.  ब्राज़ील के अधिकार क्षेत्र में 20 लाख से ज्यादा सापों वाला snake island भी आता है, जिसे आम लोगों के लिए प्रतिबंधित किया गया है।

18.  ब्राज़ील के एक शहर का नाम ‘Nao-Me-Toque’ है जिसका अभिप्राय है  Don’t Touch Me” जो सुनने में काफी रोमांचक लगता है।

 

दोस्तों ब्राज़ील की रोमांच से भरी  ये जानकरियाँ  इस देश को और करीब से जानने का मौका देती हैं जो किसी भी नई जगह को जानने में रुचि रखने वालों के लिए काफी बेहतरीन अनुभव का एहसास करा जाती हैं । उम्मीद है आज का ये  अंकआपको अवश्य पसंद आया होगा अगर कुछ सुझाव वो तो comment box में comment कर जरूर बताएं आपका स्वागत है, देश और दुनियाँ के अन्य विषयों  के लिए आप मेरे  दूसरे blog Hindi Writing Blog के साथ भी जुड़ सकते हैं। Journey of World के अगले अंक में आपसे फिर मुलाक़ात होगी, एक नए देश और उससे जुड़े नए रहस्यों के साथ!!!

तब तक के लिए अलविदा!!!

                                   धन्यवाद...

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सौरमण्डल: हमारी पृथ्वी की उत्पत्ति का अगला चरण

जैसा कि Journey of world के पिछले लेख में मैंने आपसे चर्चा की थी पृथ्वी खोज से जुड़े उस अस्तित्व की जिसका पहला पड़ाव था ब्रह्मांड , परंतु अपने सून्य आकार और ग्रीशमता के चलते हुए विस्फोट ने इस विखंडित कर दिया और निर्माण किया अन्तरिक्ष( Space) और आकाशगंगाओं ( Galaxies) का , लेकिन इसके तापमान और घनत्व में आयी कमी ने गुरत्वाकर्षण बल ( Gravitational force) और विधयुत चुम्बकीय बलों( Electro-Magnetic forces) के साथ जब अन्य बलों का उत्सर्जन किया तो बना हमारा सौरमण्डल , जिनमें असंख्य तारे , गृह व उपग्रह , आदि स्थित हैं और इन्हीं में से एक है – हमारी पृथ्वी , जो ग्रहों के श्रेणी में आती है और दूसरा है सूर्य जो तारों के श्रेणी में आता है और पृथ्वी पर हमें जीवन भी देता है , साथ ही सौरमण्डल का मुखिया भी होता है , जिसके चारों ओर अनेकों ग्रह( Planet), धूम-केतू( Comet), छुद्र ग्रह( Asteroids), उल्का( Meteor) और आकाशीय पिंड चक्कर लगाते हैं और इनका यही समूह सौरमण्डल कहलाता है | आइये तो अब जानते हैं , इस सौरमण्डल की सबसे प्रमुख ग्रह , पृथ्वी के बारे में , जिसपर हम निवास करते हैं औ...

Journey of World का पहला स्टेशन: रूस

दोस्तों , आज हम Journey of world के इस अंक में दुनिया के सबसे बड़े देश “ रूस” के बारे में बात करेंगे और साथ ही इस देश से जुड़ी कुछ रोचक बातों को जानेंगे जिनसे हम में से अधिकतर लोग अंजान हैं | दोस्तों , रूस , यूरोप और उत्तर एशिया में स्थित एक विस्तृत क्षेत्रफल वाला देश है , जिसे क्षेत्रफल के आधार पर दुनिया का सबसे बड़ा देश माना गया है , इतना विशाल देश होने के बावजूद रूस की जनसंख्या विश्व में सातवें स्थान पर है , जिसके कारण रूस का जनसंख्या घनत्व सबसे कम है | रूस की अधिकांश जनसंख्या इसके यूरोपीय भाग में बसी है और इसकी राजधानी होने का गौरव मास्को को प्राप्त है , साथ ही रूस की मुख्य भाषा रूसी है | रूस आज दुनिया के शक्तिशाली देशों के श्रेणी में आता है और इसका अतीत भी काफी गौरवमयी है , जहां प्रथम विश्व युद्ध तक ये एक साम्यवादी देश था और पूरी दुनीया को इसी ने साम्य वाद की सौगात दी थी , लेकिन द्वितीय विश्व युद्ध के बाद सोवियत संघ एक प्रमुख सामरिक और राजनीतिक शक्ति बनकर उभरा , जिसके चलते अमेरिका के साथ इसकी प्रतिस्पर्धा ने के लंबे समय तक पूरी दुनिया को छकाया | 1980 के दसक से आयी ...

Journey of world का चौथा station: अमेरिका

  दोस्तों , ये है Journey of World, जिसमें आज हम travel करेंगे दुनियाँ के सबसे शक्तिशाली कहे जाने वाले देश संयुक्त राज्य अमेरिका ( USA) का , जो यूं तो राष्ट्रपति Donald Trump के बेबाक बयानों के चलते पिछले 4 वर्षों से विश्व पटल पर हमेशा सुर्खियों में बना हुआ था लेकिन इधर कुछ महीनों से या यूं कहें COVID-19 के बाद वहाँ जो कुछ हो रहा है वो इस देश के लिए वाकई असहनीय है ; पहले तो COVID-19 के चलते लाखों लोगों की मौत और उसके बाद अश्वेत नागरिक George Floyd की पुलिस अधिकारी द्वारा बेरहमी से की गई हत्या और उसके बाद भड़की हिंसा जिसमें लगभग 5 लोगों ने अगर अपनी जान गंवाई तो अरबों की संपत्ति के नुकसान के साथ अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump तक को पहली बार White House के सुरक्षित बंकर में पहुंचाना पड़ा। इतना सबकुछ हो जाना दुनियाँ को आश्चर्य में डाल रहा है कि आखिर अमेरिका में हो क्या रहा है , बावजूद इन तात्कालिक घटनाक्रमों के अमेरिका ने दुनियाँ के सामने अपनी Superpower की छवि बरकरार रखते हुए 31 May 2020 को SpaceX - NASA का joint venture: Demo2 mission launch कर एक नया इतिहास ...