सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

Journey of World का दूसरा स्टेशन - कनाडा

 


Journey of World की इस यात्रा में अगला स्टेशन है कनाडा जिसकी रोचकता दुनियाँ की सैर पर निकले लगभग हर एक सैलानी को अपनी ओर आकर्षित करती है| ऐसा क्या है इस देश में जो ये सभी को अपनी ओर आकर्षित कर रहा है, इस रहस्य से पर्दा आज हम अपने इस आर्टिकल के माध्यम से उठाएंगे लेकिन इससे पहले आइये दोस्तों दुनियाँ के इस महत्वपूर्ण और रंग-बिरंगे देश के बारे में कुछ बेसिक जानकारियाँ प्राप्त कर लेते हैं|

दोस्तों, कनाडा दुनियाँ के नक्शे पर अंकित दूसरा सबसे बड़ा देश है, जो दुनियाँ के सबसे बड़े देश रूस की तुलना में ही केवल छोटा है| दोस्तों, कनाडा उत्तरीय अमेरिकी प्रायद्वीप में स्थित एक ऐसा देश है जिसमें कुल 10 प्रांत और 3 केंद्र शासित प्रदेश हैं और जिसका कुल क्षेत्रफल 99.8 लाख वर्ग किलोमीटर है, इतना ही नहीं दुनियाँ के विकसित देशों में शुमार कनाडा की प्रति व्यक्ति आय विश्व स्तर पर दूसरे स्थान पर है और मानव सूचकांक में ये देश नौवें स्थान पर आता है, तो आइये इन खूबियों से भरे इस देश से जुड़े कुछ और रोचक तथ्यों के बारे में जानते हैं:

1.   कनाडा, रूस के बाद दुनियाँ का दूसरा सबसे बड़ा देश है, ओटावा इसकी राजधानी और टोरंटो इसका सबसे बड़ा नगर है|

2.   कनाडा के बारे में एक जो सबसे रोचक बात है वो ये है कि इसका नाम गलती से कनाडा पड़ गया क्योंकि कनाडा का अर्थ है “गाँव और ....”

3.   कनाडा पहुँचने वाले प्रथम व्यक्ति का नाम जॉन काबोट” है जो 1497 में यहाँ आए थे|

4.   कनाडा का इतिहास 20 हजार वर्ष से ज्यादा का है, जहां रह रहे जीवन का प्रमाण वहाँ स्थित गुफाओं से हमें मिलता है|

5.   अगर मौजूदा दौर की स्थिति की बात करें तो कनाडा का ये मौजूदा रूप 1982 में मिली आजादी से है जिसके चलते ये एक नया देश बना|

6.   कनाडा में 10 प्रांत और 3 प्रदेश हैं|

7.   क्षेत्रफल के आधार पर दुनियाँ के दूसरे सबसे बड़े देश कहलाए जाने वाले कनाडा की जनसंख्या घनत्व काफी कम है|

8.   सन् 1947 में लिया गया कनाडा का न्यूनतम तापमान -81.4 F अबतक का कनाडाई इतिहास में लिया गया सबसे न्यूनतम तापमान है|

9.   कनाडा एक ऐसा देश है जहां झीलों की संख्या बाकी बचे भू-स्थलों से काफी ज्यादा है|

10. कनाडा की गिनती दुनियाँ की विकसित देशों में की जाती है लिहाजा यहाँ की जीडीपी पूरे विश्व में 11वां स्थान रखती है साथ ही मानव विकास सूचकांक में भी इस देश को नौवाँ स्थान प्राप्त है|

11. कनाडा, दुनियाँ के उन देशों में शुमार है जिसे सऊदी अरब के बाद दुनियाँ के सबसे बड़े तेल रिजर्व का दर्जा प्राप्त है|

12. कनाडा में स्थित मांट्रियल को “चर्चों का शहर” कहा जाता है|

13. कनाडा में वेश्यावृत्ति को कानूनी मान्यता मिली हुई है लेकिन शर्त इतनी है कि यहाँ वेश्याओं को खरीदा नहीं जा सकता|

14. कनाडा की 22% आबादी अप्रवासियों की है|

15. कनाडा की संपन्नता वहाँ के नागरिकों के उच्च जीवन स्तर से साफ झलकती है|

16. कनाडा में अँग्रेजी और फ्रेंच भाषा बोली जाती है और इतना ही नहीं फ्रेंच भाषा कनाडा के मांट्रियल शहर में इस स्तर तक बोली जाती है कि पेरिस में बोली जाने वाली फ्रेंच के तुलना में दूसरे स्थान पर है|

17. कनाडा की एक बड़ी खासियत यह है कि यहाँ के डायनासोर प्रोविन्सियल पार्क में 40 से ज्यादा प्रजातियों के अवशेष आज भी मौजूद हैं|

18. कनाडा में पूरे विश्व के 60% ध्रुवीय भालू निवास करते हैं|

19. कनाडा का Manitoulin आइलैन्ड विश्व का सबसे बड़ा मीठे पानी वाला द्वीप है|

20. यूएसए के हॉलीवुड तर्ज पर कनाडा का खुद का “हॉलीवुड नॉर्थ” के नाम से फिल्म जगत भी है|

21. कनाडा का 7604 किलोमीटर लंबा ट्रांस कनाडा हाइवे दुनियाँ का सबसे बड़ा लंबा राज मार्ग है|

22. कनाडा में पूरे विश्व की तुलना में Gravity सबसे कम है|

23. कनाडा दुनियाँ का सबसे बड़ा उत्पादक देश है|

24. दुनियाँ का सबसे बड़ा बीच कनाडा का वसागा” है|

25. कनाडा में कुल छह टाइम ज़ोन हैं|

26. कनाडा दुनियाँ का ऐसा देश है जहां सबसे ज्यादा हाई टाइड्स (उच्चतम ज्वार) आते हैं|

27. कनाडा का आधा हिस्सा जंगलों से भरा है|

28. “कनाडा-अमेरिकी” का बार्डर दुनियाँ का सबसे बड़ा बार्डर है|

29. कनाडा के लोगों की औसत आयु 81 साल है|

30. दुनियाँ को बास्केट बाल का खेल कनाडा से मिला है|

31. कनाडा में अबतक कुल तीन ओलंपिक खेल आयोजित किए गए हैं|

32. कनाडा एक ऐसा देश है जहां साँप को लेकर सार्वजनिक स्थानों पर जाने की मनाही जेल की सजा के साथ मौजूद है|

33. कनाडा में चूहा पालने की भी इजाजत नहीं है|

34. कनाडा के गेहूं के खेत दुनियाँ में सबसे बड़े गेहूं खेतों में शामिल है|

35. दुनियाँ की महाशक्ति अमेरिका ने 1775 और 1812 में दो बार कनाडा पर हमला किया लेकिन उसमें उसे हार का सामना करना पड़ा था|

https://journey-of-world.blogspot.com/2020/08/Facts-of-Russia.html


दोस्तों ये थी दुनियाँ के खूबसूरत देशों में शुमार कनाडा की journey जहां हमने इस देश से जुड़ी वो जानकारियाँ हासिल की जो वाकई इस देश को करीब से जानने में मदद करती हैं साथ ही इनसे जुड़कर हमें ये महसूस हो जाता है कि हम वाकई कनाडा में ही है,दोस्तों आपके के साथ journey of world” का ये सफर यूं ही जारी रहेगा तो बने रहिए हमारे साथ दुनियाँ के अगले स्टेशन की यात्रा पर चलने के लिए..........


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सौरमण्डल: हमारी पृथ्वी की उत्पत्ति का अगला चरण

जैसा कि Journey of world के पिछले लेख में मैंने आपसे चर्चा की थी पृथ्वी खोज से जुड़े उस अस्तित्व की जिसका पहला पड़ाव था ब्रह्मांड , परंतु अपने सून्य आकार और ग्रीशमता के चलते हुए विस्फोट ने इस विखंडित कर दिया और निर्माण किया अन्तरिक्ष( Space) और आकाशगंगाओं ( Galaxies) का , लेकिन इसके तापमान और घनत्व में आयी कमी ने गुरत्वाकर्षण बल ( Gravitational force) और विधयुत चुम्बकीय बलों( Electro-Magnetic forces) के साथ जब अन्य बलों का उत्सर्जन किया तो बना हमारा सौरमण्डल , जिनमें असंख्य तारे , गृह व उपग्रह , आदि स्थित हैं और इन्हीं में से एक है – हमारी पृथ्वी , जो ग्रहों के श्रेणी में आती है और दूसरा है सूर्य जो तारों के श्रेणी में आता है और पृथ्वी पर हमें जीवन भी देता है , साथ ही सौरमण्डल का मुखिया भी होता है , जिसके चारों ओर अनेकों ग्रह( Planet), धूम-केतू( Comet), छुद्र ग्रह( Asteroids), उल्का( Meteor) और आकाशीय पिंड चक्कर लगाते हैं और इनका यही समूह सौरमण्डल कहलाता है | आइये तो अब जानते हैं , इस सौरमण्डल की सबसे प्रमुख ग्रह , पृथ्वी के बारे में , जिसपर हम निवास करते हैं औ...

Journey of world का तीसरा station: चीन

दोस्तों , जैसा कि मैंने आपसे ये वादा किया था कि मैं आपको Journey of world के अपने इस सफर में अनेकों देशों की यात्रा पर ले चलूँगी साथ ही इन देशों से जुड़ी उन रोचक बातों को भी आपसे share करूंगी जिसके बारे में शायद अभी तक आप वाकिफ न हों , तो दोस्तों बस अपने उसी वादे को पूरा करते हुए आज मैं आपको ले चलूँगी चीन की journey पर , दोस्तों मेरे इस article के लिखे जाने के समय चीन दुनियाँ भर में corona virus की   birth country होने के चलते सुर्खियों में बना हुआ है और इन सुर्खियों के radar पर है चीन का Wuhan शहर | खैर! ये तो है मौजूदा दौर की कहानी बावजूद इसके ये देश आज दुनियाँ के नक्शे में अपनी एक अलग पहचान रखता है और इस देश को और करीब से जानने की इच्छा हर traveller का सपना होता है , तो दोस्तों , आइये जानते हैं दुनियाँ के इस important travel destination से जुड़े कुछ रोचक तथ्यों के बारे में जो हमारी खोज को न केवल दिलचस्प बनाते हैं बल्कि हमारे लिए काफी ज्ञानवर्धक जानकारियाँ जुटाने का भी माध्यम बनते हैं |   चीन और उससे जुड़े कुछ रोचक तथ्य 1.    दोस्तों , चीन...