सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

मेरा परिचय






हिन्द की हिंदी का गर्व इस संसार में चहूँ दिशाओं में व्याप्त हो इसी उद्देश्य की आकांक्षी मैं रश्मि श्रीवास्तव आप पठनकर्ताओं को अपनी लेखनी के शब्दों के गरिमामयी बंधन में बांधने से पूर्व अपना परिचय देती हूँ|

मैं रश्मि श्रीवास्तव हूँ और मेरी पहचान सिर्फ और सिर्फ मेरी लेखनी है जिसे मैं अपनी उच्च शिक्षाओं (एम. ए. - इतिहास, एम. फिल. - इतिहास, एम. बी. ए., एल. एल. बी.) के ज्ञान से सिंचित कर आप तक पहुंचाती हूँ|

यही नहीं मैंने अपनी भावनाओं और मानवीय संवेदनाओं को मिश्रित स्वरुप में समाहित कर अपना एक काव्य संग्रह "कैलाशकीर्ति (परिचायक मानवीय मनोभावों की)" साथ ही एक उपन्यास "दुल्हन (कब उठेगी डोली दुल्हन की)" भी जनमानस के पठन के लिए अर्पित किया है, जो अमेज़न किंडल पर पाठकों के लिए उपलब्ध है|

साथ ही समाज के संवेदनशील विषयों व प्रेरणादायी व्यक्तित्वों को अपनी लेखनी से सजा कर पाठकों तक पहुंचाने का भी प्रयास मैं ब्लॉग और सोशल मीडिया के अन्य माध्यमों के जरिये पहुंचाने का असीमित और सबल प्रयास कर रही हूँ|

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सौरमण्डल: हमारी पृथ्वी की उत्पत्ति का अगला चरण

जैसा कि Journey of world के पिछले लेख में मैंने आपसे चर्चा की थी पृथ्वी खोज से जुड़े उस अस्तित्व की जिसका पहला पड़ाव था ब्रह्मांड , परंतु अपने सून्य आकार और ग्रीशमता के चलते हुए विस्फोट ने इस विखंडित कर दिया और निर्माण किया अन्तरिक्ष( Space) और आकाशगंगाओं ( Galaxies) का , लेकिन इसके तापमान और घनत्व में आयी कमी ने गुरत्वाकर्षण बल ( Gravitational force) और विधयुत चुम्बकीय बलों( Electro-Magnetic forces) के साथ जब अन्य बलों का उत्सर्जन किया तो बना हमारा सौरमण्डल , जिनमें असंख्य तारे , गृह व उपग्रह , आदि स्थित हैं और इन्हीं में से एक है – हमारी पृथ्वी , जो ग्रहों के श्रेणी में आती है और दूसरा है सूर्य जो तारों के श्रेणी में आता है और पृथ्वी पर हमें जीवन भी देता है , साथ ही सौरमण्डल का मुखिया भी होता है , जिसके चारों ओर अनेकों ग्रह( Planet), धूम-केतू( Comet), छुद्र ग्रह( Asteroids), उल्का( Meteor) और आकाशीय पिंड चक्कर लगाते हैं और इनका यही समूह सौरमण्डल कहलाता है | आइये तो अब जानते हैं , इस सौरमण्डल की सबसे प्रमुख ग्रह , पृथ्वी के बारे में , जिसपर हम निवास करते हैं औ...

Journey of World का दूसरा स्टेशन - कनाडा

  Journey of World की इस यात्रा में अगला स्टेशन है कनाडा जिसकी रोचकता दुनियाँ की सैर पर निकले लगभग हर एक सैलानी को अपनी ओर आकर्षित करती है | ऐसा क्या है इस देश में जो ये सभी को अपनी ओर आकर्षित कर रहा है , इस रहस्य से पर्दा आज हम अपने इस आर्टिकल के माध्यम से उठाएंगे लेकिन इससे पहले आइये दोस्तों दुनियाँ के इस महत्वपूर्ण और रंग-बिरंगे देश के बारे में कुछ बेसिक जानकारियाँ प्राप्त कर लेते हैं | दोस्तों , कनाडा दुनियाँ के नक्शे पर अंकित दूसरा सबसे बड़ा देश है , जो दुनियाँ के सबसे बड़े देश रूस की तुलना में ही केवल छोटा है | दोस्तों , कनाडा उत्तरीय अमेरिकी प्रायद्वीप में स्थित एक ऐसा देश है जिसमें कुल 10 प्रांत और 3 केंद्र शासित प्रदेश हैं और जिसका कुल क्षेत्रफल 99.8 लाख वर्ग किलोमीटर है , इतना ही नहीं दुनियाँ के विकसित देशों में शुमार कनाडा की प्रति व्यक्ति आय विश्व स्तर पर दूसरे स्थान पर है और मानव सूचकांक में ये देश नौवें स्थान पर आता है , तो आइये इन खूबियों से भरे इस देश से जुड़े कुछ और रोचक तथ्यों के बारे में जानते हैं: 1.    कनाडा , रूस के बाद दुनियाँ का दूसरा सबसे...

Journey of world का तीसरा station: चीन

दोस्तों , जैसा कि मैंने आपसे ये वादा किया था कि मैं आपको Journey of world के अपने इस सफर में अनेकों देशों की यात्रा पर ले चलूँगी साथ ही इन देशों से जुड़ी उन रोचक बातों को भी आपसे share करूंगी जिसके बारे में शायद अभी तक आप वाकिफ न हों , तो दोस्तों बस अपने उसी वादे को पूरा करते हुए आज मैं आपको ले चलूँगी चीन की journey पर , दोस्तों मेरे इस article के लिखे जाने के समय चीन दुनियाँ भर में corona virus की   birth country होने के चलते सुर्खियों में बना हुआ है और इन सुर्खियों के radar पर है चीन का Wuhan शहर | खैर! ये तो है मौजूदा दौर की कहानी बावजूद इसके ये देश आज दुनियाँ के नक्शे में अपनी एक अलग पहचान रखता है और इस देश को और करीब से जानने की इच्छा हर traveller का सपना होता है , तो दोस्तों , आइये जानते हैं दुनियाँ के इस important travel destination से जुड़े कुछ रोचक तथ्यों के बारे में जो हमारी खोज को न केवल दिलचस्प बनाते हैं बल्कि हमारे लिए काफी ज्ञानवर्धक जानकारियाँ जुटाने का भी माध्यम बनते हैं |   चीन और उससे जुड़े कुछ रोचक तथ्य 1.    दोस्तों , चीन...