सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

Journey of World का पहला स्टेशन: रूस


दोस्तों, आज हम Journey of world के इस अंक में दुनिया के सबसे बड़े देश रूस” के बारे में बात करेंगे और साथ ही इस देश से जुड़ी कुछ रोचक बातों को जानेंगे जिनसे हम में से अधिकतर लोग अंजान हैं|

दोस्तों, रूस, यूरोप और उत्तर एशिया में स्थित एक विस्तृत क्षेत्रफल वाला देश है, जिसे क्षेत्रफल के आधार पर दुनिया का सबसे बड़ा देश माना गया है, इतना विशाल देश होने के बावजूद रूस की जनसंख्या विश्व में सातवें स्थान पर है, जिसके कारण रूस का जनसंख्या घनत्व सबसे कम है| रूस की अधिकांश जनसंख्या इसके यूरोपीय भाग में बसी है और इसकी राजधानी होने का गौरव मास्को को प्राप्त है, साथ ही रूस की मुख्य भाषा रूसी है|

रूस आज दुनिया के शक्तिशाली देशों के श्रेणी में आता है और इसका अतीत भी काफी गौरवमयी है, जहां प्रथम विश्व युद्ध तक ये एक साम्यवादी देश था और पूरी दुनीया को इसी ने साम्य वाद की सौगात दी थी, लेकिन द्वितीय विश्व युद्ध के बाद सोवियत संघ एक प्रमुख सामरिक और राजनीतिक शक्ति बनकर उभरा, जिसके चलते अमेरिका के साथ इसकी प्रतिस्पर्धा ने के लंबे समय तक पूरी दुनिया को छकाया| 1980 के दसक से आयी आर्थिक क्षिड़ता और 1991 के विघटन के बाद रूस सोवियत संघ का बड़ा राज्य बन गया और तब से लेकर आजतक ये अपने शक्तियों को समेटने में लगा है| इन सब के बावजूद वर्तमान रूस में रूसी, खंजर, तातर, पोल, कजाक और कोस्साक मूल के लोग रहते हैं, जो रूस के विविधता भरी संस्कृति के परिचायक है|

दोस्तों तो आइये दुनियाँ के इस विशाल देश से जुड़े कुछ रोचक तथ्यों के बारे में जानते हैं, जो हमारी इस Journey को महत्वपूर्ण बनाते हैं:

1.   रूस क्षेत्रफल के आधार पर विशाल भूभाग वाला दुनियाँ का सबसे बड़ा देश है, यहाँ तक कि इसे Pluto ग्रह से भी बड़ा माना जाता है|

2.   रूस का मॉस्को मेट्रो सिस्टम दुनियाँ का तीव्र यातायात वाला स्टेशन है, जहां से प्रत्येक 90 सेकंड के अंतराल पर ट्रेनों का आवागमन होता है|

3.   रूस के Saint Pittusburg स्टेशन को दुनियाँ का सबसे गहरा यानि धरती की सतह से लगभग 86 मिटर पर अवस्थित किया गया है|

4.   रूस को प्रकृति ने अनेकों उपहार दिये, उन्हीं में से एक है, यूराल्स (Urals) पर्वत, जिसे विश्व का सबसे पुराना पहाड़ माना जाता है|

5.   रूस के पास विश्व की सबसे बड़ी झील और गहरे जलाशय भी हैं, जिसे बैकल (Baikal) के नाम से जाना जाता है|

6.   रूस दुनियाँ का वो देश है, जहां महिलाओं के संख्या पुरुषों की तुलना में ज्यादा है|

7.   रूस में कुल 11 टाइम ज़ोन (Time Zone) हैं, जिनमें से 9 मान्यता प्राप्त हैं|

8.   रूस के मॉस्को शहर की ट्रेफिक समस्या का समाधान अमीरों ने काफी दिलचस्प ढूंढा है, वो इससे बचने के लिए एंबुलेंस का इस्तेमाल करते हैं|

9.   रूस के लोग वेडिंग रिंग (Wedding Ring) के मामले मे भी बाकी दुनियाँ के लोगों से अलग हैं, यहाँ के लोग वेडिंग रिंग दाहिने हाथ में पहनते हैं|

10.  विश्व की अन्तरिक्ष में प्रथम उड़ान रूस द्वारा ही 4 अक्टूबर 1957 को स्पूतनिक (Sputnik) को भेजे जाने से हुई|

11. पूरी दुनियाँ को तत्वों की आवर्त सारणी (Periodic Table) देने वाले मेंडलीव एक रूसी वैज्ञानिक थे|

12. रूस दुनियाँ का एक ऐसा देश है, जहां हर पल प्रकृति के अद्भुत नजारे देखने को मिलते हैं, इन्हीं में से एक वैज्ञानिक घटनाक्रम है, “व्हाइट नाइट” का, जो जून महीने के आखिर में होती है और जिसके चलते रात ज्यादा प्रकाशवान हो जाती है|

13. रूसी लोग दरवाजे पर हाथ मिलाने की घटाने को अशुभ और विवादपूर्ण करार देते हैं|

14. रूस के यूरी गागरिन ही वाह्य अन्तरिक्ष में यात्रा करने वाले प्रथम मानव बने|

15. रूस के ट्रांस-साइबेरियन रेल्वे को पूरी दुनियाँ की सबसे लंबी रेलवे मानते हैं|

16. रूस की 25% पुरुष आबादी 55 वर्ष की आयु पूरी करने से पहले ही मृत्यु को प्राप्त कर लेती है और ऐसा उनके अत्यधिक वोड्का सेवन के कारण होता है|

17. मिखाइल गोरबाचो सोवियत संघ के प्रथम और एक मात्र राष्ट्रपति हुए|

18. रूस में अवसत वेतन लगभग 1000 डॉलर प्रतिमाह है|

19. रूस के 1/3 लोग आज भी मानते हैं कि सूर्य पृथ्वी के चक्कर लगाता है|

20. रूस के पास कुल 15 ऐसे शहर हैं, जिन्हें उसने पूरी दुनियाँ से छिपा के रखा है|

21. रूस का एक महत्वपूर्ण रोचक तथ्य ये है कि वहाँ गंदी कारें चलाना अपराध है|

22. रूस एक ऐसा देश है, जहां पीटर द ग्रेट के शासन के दौरान, ढाढ़ी पर भी टैक्स लगा|

23. रूस में लोमड़ियों को पालतू जानवर की भांति पाला जाता है|

24. दुनियाँ के सबसे ज्यादा अरबपति रूस में भी निवास करते हैं|

25. रूस का आखिरी किनारा अमेरिका से चार किलोमीटर की दूरी पर है|

26. रूस के पास सबसे ज्यादा परमाणु हथियार हैं|

27. साल 1867 में अमेरिका ने, रुस से अलास्का को महज 45 करोड़ 81 लाख रुपये में खरीद लिया था|

तो ये थी Journey of World की पहली कड़ी, आगे की और रोचक जानकरियों के लिए बने रहिए हमारे साथ|

 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सौरमण्डल: हमारी पृथ्वी की उत्पत्ति का अगला चरण

जैसा कि Journey of world के पिछले लेख में मैंने आपसे चर्चा की थी पृथ्वी खोज से जुड़े उस अस्तित्व की जिसका पहला पड़ाव था ब्रह्मांड , परंतु अपने सून्य आकार और ग्रीशमता के चलते हुए विस्फोट ने इस विखंडित कर दिया और निर्माण किया अन्तरिक्ष( Space) और आकाशगंगाओं ( Galaxies) का , लेकिन इसके तापमान और घनत्व में आयी कमी ने गुरत्वाकर्षण बल ( Gravitational force) और विधयुत चुम्बकीय बलों( Electro-Magnetic forces) के साथ जब अन्य बलों का उत्सर्जन किया तो बना हमारा सौरमण्डल , जिनमें असंख्य तारे , गृह व उपग्रह , आदि स्थित हैं और इन्हीं में से एक है – हमारी पृथ्वी , जो ग्रहों के श्रेणी में आती है और दूसरा है सूर्य जो तारों के श्रेणी में आता है और पृथ्वी पर हमें जीवन भी देता है , साथ ही सौरमण्डल का मुखिया भी होता है , जिसके चारों ओर अनेकों ग्रह( Planet), धूम-केतू( Comet), छुद्र ग्रह( Asteroids), उल्का( Meteor) और आकाशीय पिंड चक्कर लगाते हैं और इनका यही समूह सौरमण्डल कहलाता है | आइये तो अब जानते हैं , इस सौरमण्डल की सबसे प्रमुख ग्रह , पृथ्वी के बारे में , जिसपर हम निवास करते हैं औ...

Journey of world का चौथा station: अमेरिका

  दोस्तों , ये है Journey of World, जिसमें आज हम travel करेंगे दुनियाँ के सबसे शक्तिशाली कहे जाने वाले देश संयुक्त राज्य अमेरिका ( USA) का , जो यूं तो राष्ट्रपति Donald Trump के बेबाक बयानों के चलते पिछले 4 वर्षों से विश्व पटल पर हमेशा सुर्खियों में बना हुआ था लेकिन इधर कुछ महीनों से या यूं कहें COVID-19 के बाद वहाँ जो कुछ हो रहा है वो इस देश के लिए वाकई असहनीय है ; पहले तो COVID-19 के चलते लाखों लोगों की मौत और उसके बाद अश्वेत नागरिक George Floyd की पुलिस अधिकारी द्वारा बेरहमी से की गई हत्या और उसके बाद भड़की हिंसा जिसमें लगभग 5 लोगों ने अगर अपनी जान गंवाई तो अरबों की संपत्ति के नुकसान के साथ अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump तक को पहली बार White House के सुरक्षित बंकर में पहुंचाना पड़ा। इतना सबकुछ हो जाना दुनियाँ को आश्चर्य में डाल रहा है कि आखिर अमेरिका में हो क्या रहा है , बावजूद इन तात्कालिक घटनाक्रमों के अमेरिका ने दुनियाँ के सामने अपनी Superpower की छवि बरकरार रखते हुए 31 May 2020 को SpaceX - NASA का joint venture: Demo2 mission launch कर एक नया इतिहास ...