जैसा कि Journey of world के पिछले लेख में
मैंने आपसे चर्चा की थी पृथ्वी खोज से जुड़े उस अस्तित्व की जिसका पहला पड़ाव था
ब्रह्मांड, परंतु अपने सून्य आकार और ग्रीशमता के चलते हुए
विस्फोट ने इस विखंडित कर दिया और निर्माण किया अन्तरिक्ष(Space) और आकाशगंगाओं (Galaxies) का,
लेकिन इसके तापमान और घनत्व में आयी कमी ने गुरत्वाकर्षण बल (Gravitational force) और विधयुत चुम्बकीय बलों(Electro-Magnetic forces) के साथ जब अन्य बलों का उत्सर्जन किया तो
बना हमारा सौरमण्डल, जिनमें असंख्य तारे, गृह व उपग्रह, आदि स्थित हैं और इन्हीं में से एक
है – हमारी पृथ्वी, जो ग्रहों के श्रेणी में आती है और दूसरा
है सूर्य जो तारों के श्रेणी में आता है और पृथ्वी पर हमें जीवन भी देता है, साथ ही सौरमण्डल का मुखिया भी होता है, जिसके चारों
ओर अनेकों ग्रह(Planet), धूम-केतू(Comet), छुद्र ग्रह(Asteroids), उल्का(Meteor) और आकाशीय पिंड चक्कर लगाते हैं और इनका यही समूह सौरमण्डल कहलाता है|
आइये तो अब
जानते हैं, इस सौरमण्डल की सबसे प्रमुख ग्रह, पृथ्वी के बारे में, जिसपर हम निवास करते हैं और जो
हमारी Journey of world का सबसे अहम हिस्सा भी है| यूं तो सौरमण्डल में बुध
(Mercury), शुक्र (Venus), मंगल(Mars), बृहस्पति(Jupitar), शनि(Saturn), अरुण(Uranus), वरुण(Neptune),
यम(Pluto) जैसे अन्य ग्रह भी हैं पर हमारी पृथ्वी इन सब में
सबसे खास है और जानते हैं क्यों? क्योंकि सौरमण्डल के इसी एक
मात्र ग्रह पर जीवन जो है, तो आइये अपनी इस धरती से जुड़े
अन्य रहस्यों को भी जानते हैं:
· हमारी
पृथ्वी सौरमण्डल का एकमात्र जीवन जन्मने वाला ग्रह है, जो सूर्य से दूरी के आधार पर तीसरे स्थान पर है,
क्योंकि इससे पहले जो दो अन्य ग्रह सूर्य के पास हैं वो हैं बुध(Mercury), शुक्र(Venus)
· हमारी
पृथ्वी एक बड़े भू-भाग पर जल की उपस्थिति के कारण अन्तरिक्ष से नीली दिखाई पड़ती है, इसीलिए इसे नीला ग्रह भी कहते हैं|
· हमारी
पृथ्वी पर कुल लगभग 71% जल है और स्थल मात्र 29% है, जिसपर हमारी
दुनिया की पूरी 7.6 अरब की आबादी निवास करती है|
· हमारी
पृथ्वी अपने अक्ष(Axis) 231/2o झुकी है, इसलिए हम सभी
ऋतुओं के परिवर्तन का पूर्ण लाभ उठा पाते हैं|
· पृथ्वी
को सूर्य की परिक्रमा करने में जो समय लगता है वो सौर वर्ष कहलाता है|
· हमारी
पृथ्वी का एक मात्र उपग्रह चंद्रमा है|
· हमारी
पृथ्वी का निर्माण लगभग 4.54 बिलयन वर्ष पहले हुआ था|
· हमारी
पृथ्वी पर उपस्थित लगभग 71% जल में, 97%
पानी खारा है और हम धरती निवासियों को पीने के लिए 3% पानी ही योग्य माना गया है|
· हमारी
पृथ्वी की एक और खासियत है और वो है कि हमारी पृथ्वी पर पानी, द्रव, गैस और ठोस, तीनों
अवस्थाओं में उपलब्ध है|
· हमारी
पृथ्वी जिसपर हम निवास करते हैं, उसकी सतह 1/3 या तो आंसिक रूप
से या तो पूरी तरह से रेगिस्तान है|
· हमारी
धरती की एक खासियत और है कि यहीं मात्र सूर्यग्रहण जैसा घटनाक्रम घटित हो सकता है, किसी और ग्रह पर नही|
तो
ये है हमारे सौरमण्डल की वो कहानी जो हमारी पृथ्वी की उत्पत्ति को समझाते हुए हमरी
दिलचस्प खोज को और नजदीक ले जाती है, ताकि हम अपने Journey of world को जारी रख सकें, पहले ब्रह्मांड, फिर सौरमण्डल और अगला स्टेशन है
हमारी अपनी धरा का जहां रुककर हम अपनी Journey of world के सफरनामे को और गहराइयों से जानेंगे और आगे
बढ़ेगे अपनी कल्पनाओं की उड़ान को दुबारा भरकर, तो बने रहिए Journey of world के साथ....

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें