सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

Journey of world का चौथा station: अमेरिका

 


दोस्तों, ये है Journey of World, जिसमें आज हम travel करेंगे दुनियाँ के सबसे शक्तिशाली कहे जाने वाले देश संयुक्त राज्य अमेरिका (USA) का, जो यूं तो राष्ट्रपति Donald Trump के बेबाक बयानों के चलते पिछले 4 वर्षों से विश्व पटल पर हमेशा सुर्खियों में बना हुआ था लेकिन इधर कुछ महीनों से या यूं कहें COVID-19 के बाद वहाँ जो कुछ हो रहा है वो इस देश के लिए वाकई असहनीय है; पहले तो COVID-19 के चलते लाखों लोगों की मौत और उसके बाद अश्वेत नागरिक George Floyd की पुलिस अधिकारी द्वारा बेरहमी से की गई हत्या और उसके बाद भड़की हिंसा जिसमें लगभग 5 लोगों ने अगर अपनी जान गंवाई तो अरबों की संपत्ति के नुकसान के साथ अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump तक को पहली बार White House के सुरक्षित बंकर में पहुंचाना पड़ा। इतना सबकुछ हो जाना दुनियाँ को आश्चर्य में डाल रहा है कि आखिर अमेरिका में हो क्या रहा है, बावजूद इन तात्कालिक घटनाक्रमों के अमेरिका ने दुनियाँ के सामने अपनी Superpower की छवि बरकरार रखते हुए 31 May 2020 को SpaceX - NASA का joint venture: Demo2 mission launch कर एक नया इतिहास रचा। शायद इसी जज्बे की वजह से दोस्तों अमेरिका पूरी दुनियाँ में न केवल अपनी अलग पहचान बनाता है बल्कि दुनियाभर के travellar को अपनी ओर आकर्षित भी करता है। तो आइये अमेरिका की Journey को अपनी personal diary में पहले number पर रखने वालों के अमरीकी knowledge को और बढ़ाते हैं और जानते हैं अमेरिका से जुड़े कुछ रोचक तथ्य जिनसे वो अभी तक अनजान थे:

 

1.   उत्तरीय महाद्वीप में स्थित संघीय गणतांत्रिक देश संयुक्त राज्य अमेरिका को दुनियाँ का सबसे शक्तिशाली देश माना जाता है जिसका कुल क्षेत्रफल लगभग 9161923 KM2 और आबादी लगभग 35 करोड़ है।

2.   संयुक्त राज्य अमेरिका की राजधानी होने का गौरव Washington DC को प्राप्त है।

3.   आपको जानकार ये आश्चर्य होगा कि अमेरिका ने भी भारत की तरह British शासन से अपनी आजादी लड़कर हांसिल की है और उसके इस लड़ाई की शुरुआत सन् 1773 में हुई थी लेकिन 4 जुलाई 1776 को Philadelphia में सम्पन्न हुए द्वितीय महाद्वीपीय काँग्रेस में ग्रेट ब्रिटेन ने अमेरिका को स्वतंत्र किए जाने की घोषणा कर दी थी।

4.   संयुक्त राज्य अमेरिका अगर एक तरफ पूरी दुनियाँ के सबसे ताकतवर देशों में गिना जाता है तो दूसरी ओर अपने सर्वाधिक प्रदूषण फैलाने वाली गतिविधियों के चलते दुनियाभर के पर्यावरणविदों के लिए चिंता का सबब भी बना है।

5.   आज अपने क्षेत्रफल और जनसंख्या को लेकर अमेरिका का पूरे विश्व में तीसरा स्थान है। अपने इस विशालकाय स्वरूप के साथ ही उसे अनेकों प्राकृतिक आपदाओं का भी सामना करना पड़ता है, जिसमें अमेरिका में हर साल आने वाले औसतन 800 चक्रवात भी शामिल हैं।

6.   अमेरिका की Statue of Liberty जो दुनियाभर के सैलानियों के आकर्षण का केंद्र और United States का symbol बन चुकी है उसे सन् 1884 में फ्रांस ने gift किया था।

7.   अमेरिकी लोगों के बारे में कहा जाता है कि वो लोग अपनी life का 90% समय अपने घरों में ही बिताते हैं और सबसे बड़ी tragedy ये है कि बावजूद इसके अमेरिका में हर 45 सेकंड में एक घर आग से जल जाता है।

8.   दुनियाँ के 21वीं सदी में पहुँचने के साथ शादी से पहले बच्चों को पैदा करने का चलन बढ़ता जा रहा है लेकिन अमेरिका में ये 1950 से ही चलन में था जो तब 5% था और अब बढ़कर लगभग 40% तक हो चुका है।

9.   जीवन की lifeline बन चुकी बिजली पहली बार अमेरिका के Wabash और Indiana में रोशनी के लिए इस्तेमाल में लायी गई।

10.  अमेरिका में प्रतिवर्ष लगभग 8 करोड़ 50 लाख टन कागज का इस्तेमाल होता है।

11.  संयुक्त राज्य अमेरिका एक ऐसा देश है जो अपने अधिकतर राज्यों में बतौर सरकारी कर्मचारी Join करने  वाले football coach को अधिकतम payment का भुगतान करता है।

12.  अमेरिका के सबसे नये बने राज्यों में सन् 1959 में बनाए गए HAWAII राज्य का नाम आता है।

13.  अमेरिकी का सबसे ज्यादा आबादी वाला शहर New York city है।

14.  संयुक्त राज्य अमेरिका का प्रचलित नाम Thomas Pan द्वारा सुझाया गया था।

15.  संयुक्त राज्य अमेरिका के Atlanta अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे को दुनियाँ के सबसे व्यस्ततम हवाई अड्डों  में से एक माना जाता है।

16.  संयुक्त राज्य की संघीय राजभाषा के अभाव में अँग्रेजी भाषा को काम-काज की भाषा होने का गौरव प्राप्त है।

17.  संयुक्त राज्य अमेरिका को हमेशा से ही अग्रणी देशों में गिना जाता है। अपनी इसी छवि को आगे बढ़ाते हुए सन् 1878 में दुनियाँ की सबसे पहली Telephone Directory की किताब अमेरिका में छापी गयी थी और तब इस Directory में केवल एक पेज था जिसपर कुल 50 नाम दर्ज थे।

18.  संयुक्त राज्य अमेरिका अपने सैन्य शक्तियों के चलते पूरी दुनियाँ में जाना जाता है, तभी तो अगर अमेरिकी जल सेना दुनियाँ की दूसरी सबसे बड़ी जल सेना है तो अमेरिकी वायु सेना पहले नंबर पर काबिज है।

19.  अमेरिका की पहचान बन चुका White House जिसे अमेरिकी के राष्ट्रपति का आवास माना जाता है वो Washington DC में स्थित है। इसकी भव्यता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इसमें कमरों की कुल संख्या 132 है।

20.  अमेरिकी लोगों की एक शानदार बात यह है कि यहाँ के 25% लोग कभी न कभी किसी TV Show पर जरूर आए हैं।

21.  दुनियाँ भर में धनी देशों की श्रेणी में गिना जाने वाला अमेरिका भी धन की असमानता को लेकर कुछ अलग नहीं है, वहाँ 1% लोगों के पास अमेरिका का 33% धन है जबकि 50% के पास सिर्फ 2.5% धन है।

22.  अमेरिकियों से जुड़ी एक खास बात ये है कि वो प्रतिदिन लगभग 4 करोड़ 40 लाख अखबार पढ़कर फेंक देते हैं।

23.  मैंने आपको पहले भी बताया है कि इस धरती पर सबसे ज्यादा प्रदूषण अमेरिका से निकलता है जिसका सीधा उदाहरण है अमेरिकियों द्वारा हर साल 25 लाख plastic की बोतलों का फेंका जाना।

24.  अमेरिका में लोग 16 साल की आयु में Car चला सकते हैं जबकि वोट डालने और पिस्तौल रखने का अधिकार उन्हें 18 वर्ष में मिलता है। इन अधिकारों के अलावा उन्हें शराब खरीदने का अधिकार 21 साल की उम्र में प्राप्त होता है।

25.  दुनियाँ भर की ज्ञात पौधों की सबसे ज्यादा किस्में अमेरिका के Hawaii राज्य में पाई जाती हैं।

26.  अमेरिकी सरकार अमेरिका के 32% भूमि को खुद नियंत्रित करती है।

27.  प्रत्येक अमेरिकी व्यक्ति औसत से लगभग 6 गुना ज्यादा Protein का सेवन करता है।

28.  अमेरिका में सबसे पहले सिक्के की शुरुआत चाँदी के सिक्के के रूप में 1794 में हुई थी।  

29.  अमेरिकी शहर New York पर कभी Dutch लोगों का अधिकार था।

30.  आपको जानकार ये आश्चर्य होगा कि वर्तमान समय में अमेरिका के विकास में प्रभावशाली योगदान दे रहे भारतीयों को 1924 तक नागरिकता का अधिकार नहीं प्राप्त था। 

  Try Reading out: https://journey-of-world.blogspot.com/2020/08/Facts-Of-China.html 

दोस्तों ये थे दुनियाँ के Superpower अमेरिका से जुड़े कुछ रोचक तथ्य जो सपनों के इस देश को न केवल कुछ अलग सा बनाते हैं बल्कि हमारी इस देश को जानने की उत्सुकता को और बढ़ाते हैं इसलिए  दोस्तों ज्ञान और रोमांच के इस सफर को और आगे बढ़ते हुए आइये दुनियाँ के और देशों की भी सैर करिए Journey of World के साथ... 


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Journey of World का पहला स्टेशन: रूस

दोस्तों , आज हम Journey of world के इस अंक में दुनिया के सबसे बड़े देश “ रूस” के बारे में बात करेंगे और साथ ही इस देश से जुड़ी कुछ रोचक बातों को जानेंगे जिनसे हम में से अधिकतर लोग अंजान हैं | दोस्तों , रूस , यूरोप और उत्तर एशिया में स्थित एक विस्तृत क्षेत्रफल वाला देश है , जिसे क्षेत्रफल के आधार पर दुनिया का सबसे बड़ा देश माना गया है , इतना विशाल देश होने के बावजूद रूस की जनसंख्या विश्व में सातवें स्थान पर है , जिसके कारण रूस का जनसंख्या घनत्व सबसे कम है | रूस की अधिकांश जनसंख्या इसके यूरोपीय भाग में बसी है और इसकी राजधानी होने का गौरव मास्को को प्राप्त है , साथ ही रूस की मुख्य भाषा रूसी है | रूस आज दुनिया के शक्तिशाली देशों के श्रेणी में आता है और इसका अतीत भी काफी गौरवमयी है , जहां प्रथम विश्व युद्ध तक ये एक साम्यवादी देश था और पूरी दुनीया को इसी ने साम्य वाद की सौगात दी थी , लेकिन द्वितीय विश्व युद्ध के बाद सोवियत संघ एक प्रमुख सामरिक और राजनीतिक शक्ति बनकर उभरा , जिसके चलते अमेरिका के साथ इसकी प्रतिस्पर्धा ने के लंबे समय तक पूरी दुनिया को छकाया | 1980 के दसक से आयी ...

ब्रह्मांड (Universe): एक खोज पृथ्वी के अस्तित्व की

आज हम इंसान जब कभी भी अपनी आँख खोलेते हैं तो हमें अपने इर्द-गिर्द जो दुनिया महसूस होती है , उसे ही हमारी आँखें सच मान लेती हैं और उसी में जीने लगती हैं , लेकिन जब इन्ही सच्चइयों को कल्पना के पंखों पर बैठाकर हम और आप जब दुनिया ढूँढने निकलते हैं तो हमारे मन में सैकड़ों सवाल उठते हैं कि क्या हमारे आँख से दिखने वाली ये दुनिया ही बस हकीकत है या इससे आगे भी कुछ और है .... बस इस रोचक सफरनामे का वृतांत है “ Journey of World” ब्रह्मांड ( Universe): एक खोज पृथ्वी के अस्तित्व की तो आइये अपनी दुनिया के रोचक सफर की शुरुआत इसके प्रथम अस्तित्व ब्रह्मांड से करते हैं जहां से आगे निकलकर हमारी यात्रा की अन्य कड़ियाँ परत दर परत जुड़ती जाएंगी और इन कड़ियों को आरंभ करने वाला प्रथम चरण ब्रह्मांड का है |   ब्रह्मांड ( Universe): जिसके बारे में कहा जाता है कि इसकी उत्पत्ति से पूर्व कुछ भी नहीं था और आंडाकर आकृति वाले ब्रह्मांड का जन्म करीब 13 अरब साल पहले का माना गया है , जो द्रव्य और ऊर्जा के समलित रूप से मिलकर बना है , यदि हम “Big Bang Theory” पर भरोसा करें तो हमारा ब्रह्मांड अपनी ग्रीष्म ऊ...

Journey of World का दूसरा स्टेशन - कनाडा

  Journey of World की इस यात्रा में अगला स्टेशन है कनाडा जिसकी रोचकता दुनियाँ की सैर पर निकले लगभग हर एक सैलानी को अपनी ओर आकर्षित करती है | ऐसा क्या है इस देश में जो ये सभी को अपनी ओर आकर्षित कर रहा है , इस रहस्य से पर्दा आज हम अपने इस आर्टिकल के माध्यम से उठाएंगे लेकिन इससे पहले आइये दोस्तों दुनियाँ के इस महत्वपूर्ण और रंग-बिरंगे देश के बारे में कुछ बेसिक जानकारियाँ प्राप्त कर लेते हैं | दोस्तों , कनाडा दुनियाँ के नक्शे पर अंकित दूसरा सबसे बड़ा देश है , जो दुनियाँ के सबसे बड़े देश रूस की तुलना में ही केवल छोटा है | दोस्तों , कनाडा उत्तरीय अमेरिकी प्रायद्वीप में स्थित एक ऐसा देश है जिसमें कुल 10 प्रांत और 3 केंद्र शासित प्रदेश हैं और जिसका कुल क्षेत्रफल 99.8 लाख वर्ग किलोमीटर है , इतना ही नहीं दुनियाँ के विकसित देशों में शुमार कनाडा की प्रति व्यक्ति आय विश्व स्तर पर दूसरे स्थान पर है और मानव सूचकांक में ये देश नौवें स्थान पर आता है , तो आइये इन खूबियों से भरे इस देश से जुड़े कुछ और रोचक तथ्यों के बारे में जानते हैं: 1.    कनाडा , रूस के बाद दुनियाँ का दूसरा सबसे...