सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

अगस्त, 2020 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

Journey of World का दूसरा स्टेशन - कनाडा

  Journey of World की इस यात्रा में अगला स्टेशन है कनाडा जिसकी रोचकता दुनियाँ की सैर पर निकले लगभग हर एक सैलानी को अपनी ओर आकर्षित करती है | ऐसा क्या है इस देश में जो ये सभी को अपनी ओर आकर्षित कर रहा है , इस रहस्य से पर्दा आज हम अपने इस आर्टिकल के माध्यम से उठाएंगे लेकिन इससे पहले आइये दोस्तों दुनियाँ के इस महत्वपूर्ण और रंग-बिरंगे देश के बारे में कुछ बेसिक जानकारियाँ प्राप्त कर लेते हैं | दोस्तों , कनाडा दुनियाँ के नक्शे पर अंकित दूसरा सबसे बड़ा देश है , जो दुनियाँ के सबसे बड़े देश रूस की तुलना में ही केवल छोटा है | दोस्तों , कनाडा उत्तरीय अमेरिकी प्रायद्वीप में स्थित एक ऐसा देश है जिसमें कुल 10 प्रांत और 3 केंद्र शासित प्रदेश हैं और जिसका कुल क्षेत्रफल 99.8 लाख वर्ग किलोमीटर है , इतना ही नहीं दुनियाँ के विकसित देशों में शुमार कनाडा की प्रति व्यक्ति आय विश्व स्तर पर दूसरे स्थान पर है और मानव सूचकांक में ये देश नौवें स्थान पर आता है , तो आइये इन खूबियों से भरे इस देश से जुड़े कुछ और रोचक तथ्यों के बारे में जानते हैं: 1.    कनाडा , रूस के बाद दुनियाँ का दूसरा सबसे बड़ा देश है ,

Journey of world का तीसरा station: चीन

दोस्तों , जैसा कि मैंने आपसे ये वादा किया था कि मैं आपको Journey of world के अपने इस सफर में अनेकों देशों की यात्रा पर ले चलूँगी साथ ही इन देशों से जुड़ी उन रोचक बातों को भी आपसे share करूंगी जिसके बारे में शायद अभी तक आप वाकिफ न हों , तो दोस्तों बस अपने उसी वादे को पूरा करते हुए आज मैं आपको ले चलूँगी चीन की journey पर , दोस्तों मेरे इस article के लिखे जाने के समय चीन दुनियाँ भर में corona virus की   birth country होने के चलते सुर्खियों में बना हुआ है और इन सुर्खियों के radar पर है चीन का Wuhan शहर | खैर! ये तो है मौजूदा दौर की कहानी बावजूद इसके ये देश आज दुनियाँ के नक्शे में अपनी एक अलग पहचान रखता है और इस देश को और करीब से जानने की इच्छा हर traveller का सपना होता है , तो दोस्तों , आइये जानते हैं दुनियाँ के इस important travel destination से जुड़े कुछ रोचक तथ्यों के बारे में जो हमारी खोज को न केवल दिलचस्प बनाते हैं बल्कि हमारे लिए काफी ज्ञानवर्धक जानकारियाँ जुटाने का भी माध्यम बनते हैं |   चीन और उससे जुड़े कुछ रोचक तथ्य 1.    दोस्तों , चीन एशिया के दक्षिण-पू

Journey of world का चौथा station: अमेरिका

  दोस्तों , ये है Journey of World, जिसमें आज हम travel करेंगे दुनियाँ के सबसे शक्तिशाली कहे जाने वाले देश संयुक्त राज्य अमेरिका ( USA) का , जो यूं तो राष्ट्रपति Donald Trump के बेबाक बयानों के चलते पिछले 4 वर्षों से विश्व पटल पर हमेशा सुर्खियों में बना हुआ था लेकिन इधर कुछ महीनों से या यूं कहें COVID-19 के बाद वहाँ जो कुछ हो रहा है वो इस देश के लिए वाकई असहनीय है ; पहले तो COVID-19 के चलते लाखों लोगों की मौत और उसके बाद अश्वेत नागरिक George Floyd की पुलिस अधिकारी द्वारा बेरहमी से की गई हत्या और उसके बाद भड़की हिंसा जिसमें लगभग 5 लोगों ने अगर अपनी जान गंवाई तो अरबों की संपत्ति के नुकसान के साथ अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump तक को पहली बार White House के सुरक्षित बंकर में पहुंचाना पड़ा। इतना सबकुछ हो जाना दुनियाँ को आश्चर्य में डाल रहा है कि आखिर अमेरिका में हो क्या रहा है , बावजूद इन तात्कालिक घटनाक्रमों के अमेरिका ने दुनियाँ के सामने अपनी Superpower की छवि बरकरार रखते हुए 31 May 2020 को SpaceX - NASA का joint venture: Demo2 mission launch कर एक नया इतिहास रचा।