सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

फ़रवरी, 2021 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

Journey of world का पांचवां station: ब्राज़ील

हमने आपसे ये वादा किया था कि  Journey   of   World  के प्रत्येक अंक द्वारा हम आपको पूरी दुनिया की सैर कराएंगे। तो अपने इसी वादे को पूरा करते हुए आज कि अपनी इस  Journey  में हम चलेंगे एक और नए देश की ओर ,  जहाँ के सांबा नृत्य ( Dance)  और फुटबाल ने पूरी दुनिया में लोकप्रियता हासिल की है। जी हाँ दोस्तों ,  अब तक तो आप समझ ही गए होंगे कि आज की हमारी इस  Journey  का जो स्टेशन है वो है दुनिया के बड़े लोकतान्त्रिक देशों में शामिल दक्षिण अमेरिकी देश “ब्राज़ील” जिसकी सीमाएं 8 , 515 ,767  वर्ग किलोमीटर में विस्तृत होकर इसके क्षेत्रफल के अनुसार यदि दुनिया का पांचवां बड़ा देश बनाती है तो दूसरी ओर जनसंख्या के हिसाब से भी ये देश लगभग 210 ,147,125  करोड़ की आबादी संभाल कर विश्व में छठाँ स्थान रखता है। दोस्तों ,  हमारे देश के 71वें गणतन्त्र दिवस पर बतौर मुख्य अतिथि आमंत्रित किए गए ब्राजीलीयन राष्ट्रपति “जेयर बोलसोनारो” की अजीबोगरीब गतिविधियाँ इस राष्ट्र को भले ही सुर्खियों में बनाए हुए है बावजूद जंतुओं और वनस्पतियों की बहुविविधता से जुड़ी संपन्नता इस राष्ट्र को ऐसा बहुत कुछ देती है जो दुनिया की सैर पर न